रोडवेज को अप्रैल से नहीं हुई प्रतिपूर्ति
परिवहन निगम बुजुर्ग समेत अन्य श्रेणियों में लोगों को निशुल्क यात्रा कराता है और उसकी प्रतिपूर्ति होती है। यह प्रतिपूर्ति की राशि अप्रैल से नहीं मिली है। करीब 18 करोड़ की प्रतिपूर्ति मिलना बाकी है। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार अलावा दो कार्यक्रमों में परिवहन विभाग के अनुरोध पर बसों का उपलब्ध कराया गया था, इसका पौने तीन करोड़ का भुगतान भी होना बाकी है। अगर यह राशि मिल जाती है तो परिवहन निगम की आर्थिक दिक्कत दूर हो सकेंगी।
ये भी पढे़ं...ऋषिकेश: बढ़ता अपराध, नशे-हथियार से लेकर अवैध कैसीनो तक, तीर्थनगरी का स्वरूप मैला करने की कोशिश
त्योहारी सीजन आने पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, जिससे आय में सुधार हो सकेगा। इसी बीच रक्षाबंधन पर भी सुधार हुआ था। आय बढ़ने पर लंबित भुगतान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिपूर्ति की राशि भी मिलनी है, जिसके मिलने से भी काफी राहत हो जाएगी। इसका बिल शासन को भेजा जा चुका है। - क्रांति सिंह, महाप्रबंधक, संचालन रोडवेज