फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी उत्तराखंड 28 पदकों के साथ शीर्ष पर

विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वाडों प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों क
विज्ञापन
देहरादून। 11वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरे दिन (रविवार) को भी उत्तराखंड 28 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। जबकि, उत्तर प्रदेश 16 पदकों के साथ दूसरे और हरियाणा 15 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में हुए विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा लगातार जारी रहा। नेशनल ताइक्वांडो कमेटी के महासचिव जावेद खान ने विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नेशनल ताइक्वांडो कमेटी के तकनीकी निदेशक सुमित घोष, कोषाध्यक्ष हीना हबीब, संयुक्त सचिव रजा हुसैन, उमर सिद्दीकी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता : युगांत भारद्वाज, जतिन, राज परमार, अनुराग यादव, विराज त्यागी, अक्षय कुमार, भय सिंह, अंश कंवर, इशान अग्रवाल, वरूण राय, पार्थ शर्मा, आर्यन सैनी, प्रीति, तान्या सक्सेना, राघवी चौधरी, आरुषि खंडेलवाल, हर्षिता ठाकुर, मानवी पोखरियाल, अनन्या तोमर, मैत्री बलूनी, आरुषि नौटियाल।
राजत पदक विजेता: सुखराम कुमार, चारू वर्मा, कृषांस थापा, राहुल नौटियाल, पीयूष यादव, श्वेतांक गुलेरिया, हर्षित नेगी, अंकुर भंडारी, अंशिका तोमर, रिया रतूरी, प्रियंका कुलियाल, शिवानी नेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्य पदक: मोहित, हिमांशु नेगी, राहुल सेमवाल, वरदान बहोत, अमन पुंडीर, कुसुम जोशी, गुंजन लांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें