तीज महोत्सव में प्रतिभाग करतीं समिति की सदस्य।
देहरादून। गोरखा संघ और सत्यनारायण मंदिर महिला कीर्तन मंडली की ओर से आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने गोरखा लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस अवसर पर बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों और महिलाओं को सम्मानित किया गया।
रविवार को जाली गांव में महोत्सव आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ विधायक विनोद चमोली और क्षेत्र की नागरिक शीला राणा ने दीप जलाकर किया। उसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान संघ अध्यक्ष बसंत कुमार गुरुंग ने तीज का महत्व बताया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गोरखा व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।इस मौके पर सुनीता क्षेत्री, उमा भंडारी, पार्वती लिम्बु, बबीता भंडारी, मीना सुनवार, सरिता शाही, पूनम गुरुंग आदि महिलाएं मौजूद रही।