उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मैदान में कूदे प्रत्याशियों में भाजपा के सतपाल महाराज सबसे अमीर हैं। उन्होंने अपने शपथ पत्र में 80 करोड़ से अधिक की संपत्ति का ब्योरा दिया है। वहीं बहुजन मुक्ति पार्टी के सुनील कुमार और निर्दलीय राजेंद्र सिंह ने अपने पास महज पांच सौ रुपये होने का दावा किया है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिव रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, सतपाल महाराज ने अपने शपथ पत्र में कुल 80 करोड़, 25 लाख, 55 हजार 607 रुपये की संपत्ति का ब्योरा दिया है। श्रीनगर से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे मोहन काला प्रदेश में दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके पास कुल 75 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
टॉप 10 अमीर उम्मीदवारों में भाजपा के तीन, निर्दलीय, कांग्रेस व बसपा के दो-दो और आरएलडी का एक उम्मीदवार शामिल है। दूसरी ओर मंगलौर के सुनील कुमार और लोहाघाट के राजेंद्र सिंह के पास महज पांच सौ रुपये की चल संपत्ति है। दोनों प्रत्याशियों ने किसी भी प्रकार की अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।
टॉप टेन अमीर और टॉप टेन गरीब उम्मीदवार
नेताजी
टॉप-10 अमीर उम्मीदवार
प्रत्याशी ----------- संपत्ति (करोड़ में)
सतपाल महाराज ----------- 80
मोहन काला ------------ 75
शैलेंद्र मोहन सिंघल ---- 35
राजेश शुक्ला ----------- 25
चौधरी यशवीर सिंह ----- 24
कुंवर जपेंद्र सिंह -------- 24
मोहित कुमार ---------- 23
राजीव अग्रवाल --------- 23
काजी निजामुद्दीन ------- 21
सुभाष चौधरी ----------- 20
10 सबसे गरीब उम्मीदवार
प्रत्याशी ----------- संपत्ति (रुपये में)
सुनील कुमार --------- 500
राजेंद्र सिंह ----------- 500
अरुणा --------------- 1100
संदीप दूबे ----------- 3000
गौरी शंकर शर्मा ----- 5550
जयप्रकाश ----------- 5620
रेनू नौटियाल -------- 6100
उमेश चंद्र मिश्रा ---- 10,000
गुलजार ----------- 20,074
मो. अरशद ------- 21,000
ये हैं दस सबसे बड़े कर्जदारों की सूची
चीमा भाजपा से प्रत्याशी हैं।
चीमा सबसे बड़े कर्जदार
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में हरभजन सिंह चीमा सबसे बड़े कर्जदार हैं। भाजपा प्रत्याशी चीमा ने अपने ऊपर 21 करोड़ से अधिक का कर्ज होने की जानकारी दी है। टॉप-10 कर्जदारों की सूची में निर्दलीय व भाजपा के तीन-तीन, कांग्रेस के दो और बसपा व रालोद का एक-एक प्रत्याशी शामिल है।
दस सबसे बड़े कर्जदार
प्रत्याशी -------------- कर्ज (करोड़ में)
हरभजन सिंह चीमा ----------- 21.65
सुरेंद्र सिंह जीना ----------- 6.84
राजीव अग्रवाल ----------- 5.10
बृजरानी ----------- 4.55
मोहन काला ----------- 2.98
उबेर्दुर रहमान ----------- 2.73
हरीश रावत ----------- 2.70
कुंवर जपेंद्र ----------- 2.50
संजीव आर्य ----------- 2.49
गणेश गोदियाल ----------- 2.28