फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः 45 घंटे बाद बदरीनाथ हाईवे खुलने से लेकर कामना हत्याकांड के खुलासे तक दिन की बड़ी खबरें

Wed, 04 Sep 2019 05:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला मर्डर खुलासा, 45 घंटे बाद लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे सुचारू और उत्तराखंड में डेंगू मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंचने सहित आइए जानते हैं उत्तराखंड की बड़ी खबरों के बारे में विस्तार से...

पति ही निकला बुटीक संचालिका कामना का हत्यारा

बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला का मर्डर उसके पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला ने अवैध रिश्तों के शक में कराया था। पुलिस ने आज अशोक के सरधना निवासी दोस्त और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

लामबगड़ में 45 घंटे बाद सुचारू हुआ बदरीनाथ हाईवे

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में आज 45 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया। हाईवे सुचारू होने पर बदरीनाथ धाम पर आ रहे तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हाईवे खुलने पर बदरीनाथ धाम में रोके गए 40 यात्रा वाहनों को उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तराखंड में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 1000 के पार

प्रदेश में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 1000 के पार हो गई है। इनमें देहरादून जिले के  673, नैनीताल जनपद के 277 मरीज, हरिद्वार के 39, टिहरी के सात मरीज, ऊधमसिंह नगर के पांच व पौड़ी जिले का एक मरीज भी शामिल है। अकेले देहरादून में डेगू का मच्छर अब तक छह मरीजों की जान भी ले चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत गोद ली गई बच्ची के घर पहुंचे सीएम

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत गोद ली गई बच्ची योगिता के घर आज सुबह पहुंचे। मुख्यमंत्री ने योगिता के माता पिता से उसके पोषण, खानपान और दिनचर्या की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि योगिता सहित सभी कुपोषित बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें