फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून स्मार्ट सिटी में साइकिल को भी स्थान, बनेंगे डोकिंग स्टेशन 

Wed, 04 Sep 2019 12:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शहर में साइकिलों के लिए डोकिंग स्टेशन बनेंगे। पब्लिक बाई साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के पायलट प्रोजेक्ट के तहत 100 साइकिलें खरीदी जाएंगी। यूजर साइकिल को किसी भी स्टेशन से लेकर अन्य स्टेशन पर छोड़ सकता है। इस सेवा के लिए यूजर को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उन्हें मासिक व वार्षिक पास जारी किए जाएंगे। भुगतान के लिए वह पेमेंट एप का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

विज्ञापन


ये जानकारी देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्मार्ट सिटी परियोजना की उच्च स्तरीय संचालन समिति की समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने बताया कि इसका टेंडर इस सप्ताह के अंत तक होने की संभावना है। इसके अलावा स्मार्ट रोड, सीवरेज और ड्रेनेज कार्य के टेंडर भी इस महीने जारी हो जाएगी। बैठक में मंगलवार को कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीईओ ने बताया कि अब तक 725.31 करोड़ रुपये के कार्यों के वर्क आर्डर जारी किए जा चुके हैं। 162.42 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर हो गए हैं, जबकि 85.07 करोड़ रुपये के टेंडर जल्द कराए जाएंगे। इनमें पलटन बाजार में फुटपाथ, स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट, परेड ग्राउंड का पुनर्जीवीकरण, सीवेरेज आदि कार्य शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, आईटी सचिव आरके सुधांशु, शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली, सचिव वित्त सौजन्या आदि मौजूद रहीं। 

इस महीने होंगे इनके टेंडर 
सीवरेज कार्य : इसके तहत मुख्य सीवर नेटवर्क एवं सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक उनकी कनेक्टिविटी की योजना है। 13760 मीटर लाइन बिछाई जानी है। इसमें 28.75 करोड़ लागत आएगी। पांच साल तक रख रखाव ठेकेदार करेगा। 
विज्ञापन

ड्रेनेज वर्क : एडीबी क्षेत्र की मुख्य सड़कों के स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज को रिस्पना और बिंदाल नदियों तथा मुख्य नालों तक जोड़ा जाना है। 16.39 करोड़ की इस योजना को भी स्वीकृति दी गई है। 
पब्लिक बाई साइकिल : करीब तीन करोड़ की इस योजना के तहत पहले 100 साइकिलें खरीदी जाएंगी। पायलट प्रोजेक्ट सफल रहने पर इसका विस्तार किया जाएगा। 
गांधी रोड : घंटाघर से दर्शनलाल चौक व महाराजा अग्रसेन चौक होते हुए सहारनपुर चौक तक करीब दो किमी मुख्य सड़क को 37.45 करोड़ से स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ के नीचे मल्टी यूटीलिटी डक्ट के कार्य किए जाएंगे। बिजली और टेलीफोन की लाइनें अंडर ग्राउंड की जाएंगी। स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज का प्रावधान भी सड़क के नीचे किया जाएगा।  

इन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी
वाटर एटीएम, स्मार्ट रोड, स्मार्ट टॉयलेट, आईसीसीसी, स्मार्ट स्कूल, दून लाइब्रेरी, एमडीडीए पार्क में स्मार्ट सॉल्यूशन, ग्रीन बिल्डिंग, दून लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें