फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खेत में मिला इंसानी पंजा और प्रदेश की मृत्यु दर हिमालयी राज्यों में सबसे ज्यादा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Sun, 06 Jun 2021 05:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आरटीपीसीआर की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाने के आरोप में लैब में काम करने वाली महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आज ऊधमसिंह नगर जिले में खेत में काम के दौरान मजदूरों को इंसानी पंजा मिला। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंतनगर में खेत में गुड़ाई करने वाले मजदूरों को इंसानी पंजा दिखाई दिया तो हड़कंप मच गया। वहीं, कोरोना संक्रमण से देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर देश के 11 राज्यों में से छह हिमालयी राज्यों में है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड : गुड़ाई करने के लिए लगाए मजदूर, खेत में मिला इंसानी पंजा, हड़कंप
उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में रविवार को ऐसी घटना हुई कि हड़कंप मंच गया। यहां के पंतनगर में खेत में गुड़ाई करने वाले मजदूरों को डरावनी चीज दिखाई दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


कोरोना : देश के सबसे ज्यादा मृत्युदर वाले राज्यों में छह पर्वतीय, उत्तराखंड नंबर एक पर
कोरोना संक्रमण से देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर देश के 11 राज्यों में से छह हिमालयी राज्यों में है। इनमें उत्तराखंड की मृत्यु दर हिमालयी राज्यों में सबसे ज्यादा है। उसके बाद नागालैंड में कोरोना मृत्यु दर ज्यादा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

फर्जी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट : पांच हजार में तय हुआ था सौदा, दो पर केस दर्ज, दे चुके हैं 22 फर्जी रिपोर्ट
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ढालवाला में स्थित चेकिंग बूथ पर आरटीपीसीआर की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाने के आरोप में लैब में काम करने वाली महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड : होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल और दिल्ली की छह युवतियों समेत 13 लोग हिरासत में
पुलिस ने रुद्रपुर शहर के एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आपत्तिजनक सामग्री के साथ पुलिस ने नेपाल और दिल्ली की छह युवतियों समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। हैरानी की बात है कि कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन कर होटल को खोला गया था। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड : बच्चों को गोद लेने के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा - बाल अधिकार संरक्षण आयोग
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा कि प्रदेश में कोविड से माता-पिता की मौत के बाद बच्चों की देखभाल करने एवं उन्हें गोद लेने के नाम पर कुछ गिरोह सक्रिय हो गए हैं, जो लोगों से फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। कहा कि पुलिस को इस तरह के लोगों से सख्ती से निपटने की जरूरत है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें