अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच होगी। शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में जांच की तैयारी शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी के मुताबिक जिन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन सभी मामलों की जांच की जाएगी।
शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को शिकायतों का परीक्षण कर नियुक्तियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान नियुक्ति प्रक्रिया, शासन के नियमों और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की जाएगी। यदि नियुक्तियों में अनियमितता या फर्जीवाड़ा सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं...हरिद्वार: छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा टला, बेटे को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग, पीएसी टीम ने दोनों को बचाया
इस मामले में जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां नियमों के विरुद्ध की गई हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि खासकर हरिद्वार जिले और पौड़ी जिले के कुछ अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्य की नियुक्तियों में गड़बड़ी की शासन को शिकायत मिली है।