फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरों के मिले शव: सिद्धबली जाने के लिए दो दिन पहले घर से निकले तीनों, खोह नदी में मिली तीसरे दिन लाशें

Mon, 12 Sep 2022 10:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

कोटद्वार में आज सुबह पांचवें मिल के पास खोह नदी में तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीनों शवों को खोह नदी से निकाला। तीनों किशोर घर से दो दिन पहले सिद्धबली मंदिर जाने के लिए स्कूटी से निकले थे।
विज्ञापन
कोटद्वार में लापता तीन किशोरों के शव मिलने पर लोगों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार के गोविंद नगर से लापता चल रहे तीन किशोरों के सोमवार को शव मिले। दो दिन पहले तीनों किशोर सिद्धबली मंदिर के लिए निकले थे। लापता किशोरों की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीनों किशोरों के शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह पांचवें मिल के पास खोह नदी में तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किमी आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीनों शवों को खोह नदी से निकाला। 

ये भी पढ़ें...रिश्तों का कत्ल: झगड़ा हुआ तो पत्नी के सिर पर हुआ खून सवार, कुल्हाड़ी से काट डाली पति की गर्दन और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हाईवे पर किशोरों की स्कूटी भी बरामद की। मामले की जांच जारी है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार तीनों किशोर घर से स्कूटी लेकर निकले थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें