मोदी सरकार हर स्थिति में राज्यों के साथ दृढ़ता से खड़ी है : शाह
इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में कहा है कि मोदी सरकार हर परिस्थिति में राज्यों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है। आज केंद्र सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखंड के लिए एसडीआरएफ के तहत केंद्रीय हिस्से के रूप में 1066.80 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इस वर्ष 19 राज्यों को एसडीआरएफ- एनडीआरएफ कोष से 8000 करोड़ से अधिक प्रदान किए गए हैं। वित्तीय सहायता के अलावा, आवश्यक एनडीआरएफ सेना और वायु सेना की तैनाती सहित सभी रसद सहायता प्रदान करना हमारी प्राथमिकता रही है