फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के भाजपा विधायक मगनलाल शाह का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Mon, 26 Feb 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Magan lal shah
विज्ञापन

लंबे समय से बीमार चल रहे उत्तराखंड के थराली से भाजपा विधायक मगनलाल शाह का रविवार रात 10 बजकर 25 मिनट पर निधन हो गया। वो काफी समय से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आईसीयू में भर्ती थे।

विज्ञापन


उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है। जानकारी के अनुसार थराली के विधायक मगनलाल शाह को जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में बीती 19 फरवरी को भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala
सांस में तकलीफ बढ़ने और फेफड़ों में इन्फेक्शन के अलावा निमोनिया होने पर उनकी हालत बिगड़ गई थी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हिमालयन अस्पताल के चिकित्सकों की टीम दिल्ली के विशेषज्ञों से संपर्क में रहकर उनका इलाज कर रही थी।

बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत और विधायक महेन्द्र भट्ट ने अस्पताल पहुंचकर शाह का हाल जाना था। रविवार रात उनके निधन की सूचना से प्रदेशभर में शोक की लहर फैल गई। सीएम ने उनके निधन पर दुख जताकर सरकार की ओर से आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें