जेसीबी और अन्य उपकरणों से सुरक्षित बाहर निकाला
कुमाल्डा चौकी प्रभारी राम नरेश ने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे भारी बारिश के कारण कुमाल्डा क्षेत्र के मौण खाला और बांदल नदी में अचानक तेज पानी आ गया जिससे वहां स्थित एक रिजॉर्ट में परिजनों के साथ छुट्टी मनाने पहुंचे 14 पर्यटक नदी की दूसरी ओर फंस गए। बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने रेस्क्यू चलाकर जेसीबी और अन्य उपकरणों से सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला है।