हौसला और लगन हो तो कोई बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। कुछ इसी जज्बे संग उत्तराखंड के पैरालंपिक खिलाड़ी आल इंडिया पैरालंपिक क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाने वाले हैं।
खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम पहली बार शामिल होगी।
क्रिकेट में पहली इंट्री
प्रदेश के पैरालंपिक खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, शूटिंग आदि खेलों में पदक जीते हैं। अब वे पहली बार क्रिकेट के मैदान में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।
प्रदेश में 2003 में पैरालंपिक क्रिकेट टीम तैयार हो गई थी, लेकिन इसे राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामेंट खेलने का मौका अब मिला है।
लखनऊ में है टूर्नामेंट
टीम के कप्तान कवींद्र सिंह कार्की ने बताया कि 13 फरवरी से 20 फरवरी तक लखनऊ में प्रतियोगिता आयोजित होगी। उत्तराखंड की टीम को नवचेतना सोसायटी की अध्यक्षा सुषमा बिष्ट ले जा रही हैं। प्रतियोगिता में 14 राज्यों की टीमें शामिल होंगी और 15-15 ओवर के मैच खेले जाएंगे।
ये हैं खिलाड़ी
कवींद्र सिंह कार्की, राजेंद्र सिंह धामी, शंकर राम तीनों निवासी पिथौरागढ़, मनमीत राम, बसंत थपलियाल दोनों निवासी देहरादून, मनोज सिंह निवासी अल्मोड़ा, बलवंत सिंह राणा, संजीव सिंह दोनों निवासी चंपावत, सुरेंद्र प्रसाद, सुमित राणा, लक्ष्मण राम तीनों निवासी बागेश्वर, उमेश कापड़ी निवासी ऊधमसिंह नगर, दीपांकर