फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड शिक्षक संघ चुनाव: नतीजे जारी, जयदीप रावत गढ़वाल मंडल अध्यक्ष और मनमोहन चौहान मंडलीय मंत्री निर्वाचित

Wed, 24 Dec 2025 09:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शिक्षक अधिवेशन के दूसरे दिन सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई और रात नौ बजे बाद चुनाव नतीजे घोषित किए गए।
विज्ञापन
जयदीप रावत और मनमोहन चौहान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल के द्विवार्षिक अधिवेशन में मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें जयदीप रावत सर्वाधिक 1154 मत पाकर मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


दून विश्वविद्यालय रोड पर आयोजित शिक्षक अधिवेशन के दूसरे दिन सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई और रात नौ बजे बाद चुनाव नतीजे घोषित किए गए। जिसमें मंडलीय मंत्री पद पर सबसे अधिक 935 मत पाकर मनमोहन सिंह चौहान मंडलीय मंत्री निर्वाचित हुए।

New Year 2026: उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी, जानिए नए साल में मिल रही हैं कितनी छुट्टियां
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उपाध्यक्ष पुरुष के पद पर सुबोध नेगी, महिला उपाध्यक्ष पद पर अंजू रानी शर्मा, संयुक्त मंत्री पुरुष पद पर मक्खन लाल शाह, महिला संयुक्त मंत्री पद पर डॉ अर्पणा रावत, संगठन मंत्री पुरुष पद पर आशीष शुक्ला, महिला संगठन मंत्री पद पर डॉ प्रमिला रानी और आय-व्यय निरीक्षक के पद पर दीपक नौटियाल निर्वाचित हुए। इसके बाद विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें