फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना ड्यूटी का विरोध कर शिक्षकों ने दी चेतावनी

Tue, 10 Nov 2015 01:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के शिक्षक किसी भी हाल में जनगणना ड्यूटी के लिए तैयार नहीं हैं। शिक्षकों ने कहा कि गैर शैक्षणिक कार्य न करने का शासनादेश होने के बावजूद कई शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षक यह काम नहीं करेंगे, यदि किसी शिक्षक का उत्पीड़न हुआ तो इसके विरोध में संगठन सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि संगठन ने शिक्षा निदेशक को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व के शासनादेश में भी कहा गया है कि शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करेंगे। इसके बावजूद एक स्कूल से पांच एवं इससे अधिक शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाया गया है।

प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा निदेशक शिक्षकों की समस्या से शासन को अवगत करा चुके हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री दिग्विजय चौहान ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्पष्ट व्यवस्था दी गई है कि शिक्षक गैर शैक्षणिक काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक और शिक्षा सचिव स्तर से भी निर्देशित किया गया है कि शिक्षक जनगणना ड्यूटी में नहीं जाएंगे। यदि किसी शिक्षक को परेशान किया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें