विद्यालयों के कोटिकरण की विसंगति होगी दूर
विद्यालयों के कोटिकरण को लेकर विसंगति को दूर किया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने मामले में शिक्षा निदेशक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह भी निर्देश दिया गया है कि पदोन्नति पर होने वाले तबादले में एकल अभिभावकों को छूट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।
प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग में कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं। जिनका प्रशिक्षण देहरादून में हुआ, लेकिन उन्हें ऊधमसिंह नगर र में तैनाती दे दी गई। गृह जिले में तैनाती का मौका मिलने से इस तरह के शिक्षक अपने गृह जिले में तैनाती पा सकेंगे।
- सतीश घिल्डियाल, प्रांतीय सलाहकार जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ