फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय वाले के बेटे को कनाडा में मिला एक करोड़ सालाना पैकेज का ऑफर, छह घंटे की मेहनत ने संवारी जिंदगी

Thu, 04 Apr 2019 10:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
विज्ञापन
सचिन सनवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चाय की दुकान चलाने वाले उत्तराखंड के मोहन सनवाल के बेटे सचिन सनवाल ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज भीमताल के बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र सचिन का चयन कनाडा की बहुराष्ट्रीय कंपनी ऐरोफ्लोट एविएशन के लिए हुआ है।

विज्ञापन


कंपनी उन्हें भारतीय रुपयों के अनुसार सालाना एक करोड़ रुपये का पैकेज देगी। कंपनी ने उन्हें सालाना पैकेज के साथ अन्य व्यय देने का नियुक्ति पत्र भेजा है। संस्थान के निदेशक डॉ.बीएस बिष्ट ने बताया कि सचिन मेधावी छात्र है। उनके माता-पिता को कॉलेज बुलाकर बधाई दी गई।

इससे पहले भी कॉलेज के छात्र मुनीर खान का चयन सर्न लैब स्विट्जरलैंड में वैज्ञानिक के पद पर हो चुका है। दोनों छात्रों की डिग्री जून-2019 में पूरी हो जाएगी। कॉलेज के अध्यक्ष पद्मभूषण डॉ.श्रीकृष्ण जोशी, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एनएस चौधरी, कुलसचिव डॉ.अनीता रावत और प्रबंधन ने भी बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे की मेहनत से संवरी जिंदगी

सचिन ने बताया कि वह घर पर नियमित छह घंटे पढ़ाई करते हैं। अंग्रेजी सुधारने के लिए उसने काफी मेहनत की। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से है। उनके पिता मोहन सनवाल भीमताल बाजार में छोटा सा रेस्टोरेंट चलाते हैं, जिसमें चाय एवं अन्य सामान बेचते हैं, जबकि मां रेनू सनवाल गृहणी हैं। 

छोटी बहन आकांक्षा सनवाल ने 12वीं की परीक्षा दी है। सचिन ने 12वीं तक की पढ़ाई लेक्स इंटरनेशनल स्कूल से की है। सचिन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के बाद उनका ऑनलाइन इंटरव्यू हुआ था। उन्हें जुलाई से अगस्त तक ज्वाइन करने को कहा गया है। 

वह अब पासपोर्ट और वीजा बनाने की तैयारी में जुटे हैं। सचिन के अनुसार उनका चयन ऐरोफ्लोट एविएशन की कास्केड एयरोस्पेस के लिए हुआ है। कंपनी का मुख्यालय 1337 टाउन लाइन रोड अबोटसफोड, बीसी कनाडा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें