फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 225 मामले आए सामने, 158 मरीज हुए ठीक, पांच की हुई मौत

Thu, 03 Sep 2026 11:02 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार व नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू के मामले मिले हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में 32 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक प्रदेश भर में 225 मामले सामने आए हैं। इसमें देहरादून में 213 मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। 158 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित पांच मरीजों की मौत चुकी है। डेथ ऑडिट में दो मृतकों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण अधिक मिला है।

विज्ञापन


प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार व नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू के मामले मिले हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में 32 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में स्वाइन फ्लू की गंभीर स्थिति है। अब तक कुल 225 मामलों में 158 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: गलोगी के पास ब्रेक फेल होने से पलटा टेम्पो ट्रैवलर, 17 यात्री थे सवार
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू व मौसमी बुखार से ग्रसित मरीजों की गहन निगरानी की जा रही है। प्रदेश में स्थिति सामान्य है। पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की मृत्यु होने पर डेथ ऑडिट कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें