एसटीएफ ने फरवरी में बदमाश सुशील गुर्जर को गिरफ्तार किया था। इसके पास से एक पिस्तौल, दो मैग्जीन, 10 कारतूस, एक बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो कार और घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल व सिम बरामद हुए थे। अब इस मामले में मंगलवार को कुख्यात सुनील राठी गैंग के सदस्य अजीत खोखर निवासी ग्राम मखियाली मुजफ्फरनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
खोखर ने उपलब्ध कराया था सिमकार्ड
एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि अजीत खोखर ने शिकायतकर्ता रविकांत मलिक के भाई को धमकी भरे मैसेज भेजने और काल करने के लिए इस्तेमाल सिमकार्ड उपलब्ध कराया था। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा और एसआई उमेश कुमार की देखरेख में टीम भेजी गई थी।