फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: हनुमान चट्टी के आगे हाईवे पर दरकी चट्टान, बोल्डर गिरने से रास्ता हुआ बंद

Wed, 05 Apr 2023 07:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

इन दिनों यहां पर बीआरओ के द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते आए दिन चट्टानें दरक रही हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार शाम हनुमान चट्टी के आगे चट्टान दरक गई। जिसके चलते हाईवे पर बोल्डर आने से रास्ता बंद हो गया। स्थानीय निवासी तिजेंद्र चौहान ने का कहना है कि कल शाम तक ही हाईवे खुल पाएगा।

विज्ञापन


Hemkund Sahib: श्रद्धालुओं के लिए 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू

दरअसल, इन दिनों यहां पर बीआरओ के द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते आए दिन चट्टानें दरक रही हैं।

विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री हाईवे: ड्ढों से अब मिट्टी हटाकर किया जा रहा पैचवर्क

ज्ञानसू क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर बने गड्ढों को बीआरओ के मजदूर पहले मिट्टी से भर रहे थे। बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अब गड्ढों से मिट्टी हटाकर पैचवर्क किया जा रहा है। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से गुजरने वाले गंगोत्री हाईवे का करीब छह किमी हिस्सा 25 से ज्यादा जगह बदहाल है। हाईवे पर ज्ञानसू, उजेली, लक्षेश्वर, तेखला पुल के समीप व गंगोरी बैली ब्रिज के पास जगह-जगह गड्ढे हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।

इस संबंध में बीते 24 मार्च को शहर में गंगोत्री हाईवे छह किमी में 25 जगह बदहाल शीर्षक से खबर प्रमुखता प्रकाशित की गई थी जिस पर बीते मंगलवार को बीआरओ ने ज्ञानसू क्षेत्र में गड्ढों को मिट्टी से भरना शुरू किया था। इस पर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में उत्तरकाशी में मिट्टी से भरे जा रहे गंगोत्री हाईवे के गड्ढे शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बीआरओ ने ज्ञानसू क्षेत्र में बिटुमिनस पैचवर्क का काम शुरू किया। इस दौरान गड्ढों से मिट्टी हटाकर पैचवर्क किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें