फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण, एसआईटी ने शुरू की जांच, ईमेल व केस डायरी का परीक्षण किया

Fri, 16 Jan 2026 08:55 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया था। सुखवंत ने आत्महत्या से पहले एक ई-मेल प्रदेश के आला अधिकारियों और विभागों को किया था।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में आईजी एसटीएफ की नेतृत्व वाली एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। एसआईटी बृहस्पतिवार को आईटीआई थाने पहुंची थी। वहां से केस डायरी, ई-मेल व अन्य दस्तावेज लेकर परीक्षण किया गया। इसके साथ ही मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों को हासिल किया गया है। घटना में इस्तेमाल तमंचे को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया था। सुखवंत ने आत्महत्या से पहले एक ई-मेल प्रदेश के आला अधिकारियों और विभागों को किया था। इस ई-मेल का भी एसआईटी ने परीक्षण शुरू कर दिया है। ई-मेल में ही स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों के नाम भी सुखवंत ने लिखे थे जिन पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 17 अटैचमेंट हैं। इस ई-मेल को 30 ई-मेल आईडी को सीसी में रखा गया है।

Haridwar: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते डीएसओ श्याम आर्या समेत दो को रंगेहाथ दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने शुक्रवार को काठगोदाम थाने पहुंचकर सुखवंत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन आदि भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। इनके परीक्षण के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आयुक्त कुमाऊं की ओर से मजिस्ट्रेटी जांच भी की जा हरी है। इसके अलावा सभी प्राथमिकियों की विवेचना आईजी एसटीएफ के नेतृत्व में बनी एसआईटी ही करेगी। डीजीपी ने बताया कि एसआईटी प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन परीक्षण कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें