फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सितंबर के दूसरे सप्ताह में प्रदेभर में एक साथ होंगे छात्रसंघ चुनाव, तैयारियां शुरू

Mon, 12 Aug 2019 11:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों, एडेड कॉलेजों और पांच यूनिवर्सिटीज में इस बार सितंबर के दूसरे सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव होंगे। उच्च शिक्षा विभाग और सभी जिलों की पुलिस-प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने अगले सप्ताह छात्रसंघ चुनावों के लिए बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर गत वर्ष से पूरे प्रदेश के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एक ही दिन छात्रसंघ चुनाव की शुरुआत की थी। इस साल भी यह सिलसिला जारी रहेगा। सूबे के 101 सरकारी महाविद्यालयों, 50 अशासकीय महाविद्यालयों और पांच विश्वविद्यालयों में एक ही दिन छात्रसंघ चुनाव होंगे।

चुनावों में खर्च की सीमा 25 हजार रुपये रहेगी। 10 हजार से अधिक छात्र संख्या वाले कॉलेजों में यह सीमा 50 हजार रुपये होगी। डीएवी कॉलेज देहरादून और एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी में एक दिन मतदान और दूसरे दिन मतगणना होगी। दोनों ही कॉलेजों में सबसे अधिक छात्र संख्या है। गढ़वाल यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर छात्रसंघ चुनाव का अलग से कार्यक्रम विवि के स्तर से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट न आया तो बिगड़ जाएगा गणित 

गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कई कोर्स का रिजल्ट काफी समय से लटका हुआ है। छात्र नेता इंतजार कर रहे हैं। साथ ही दुआ भी कर रहे हैं कि अभी छात्रसंघ चुनाव की घोषणा न हो। अगर इस बीच इलेक्शन होते हैं तो तमाम छात्र अपने मताधिकार से वंचित रह सकते हैं। लिहाजा, सरकार भी इस बात का ख्याल रख रही है।

कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन चल रहे हैं। हम अगले सप्ताह बैठक कर छात्रसंघ चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दे देंगे। इसके बाद ही तिथि की घोषणा करेंगे।
-डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें