फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे उत्तराखंड के राज्यमंत्री, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Thu, 26 Dec 2019 10:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • हाईवे पर राज्यमंत्री प्रकाश चंद की कार को डंपर ने मारी टक्कर
  • दिल्ली से अल्मोड़ा जा रहे थे राज्यमंत्री, कार्रवाई से किया इंकार
विज्ञापन
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से अल्मोड़ा जा रहे उत्तराखंड के नगरीय पर्यावरण परिषद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र हरबोला की कार बाबूगढ़ के पास डंपर से भिड़ गई। दुर्घटना में  हरबोला और उनका गनर बाल बाल बच गए, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद हरबोला बिना किसी कार्रवाई के उसी कार से आगे रवाना हो गए।

विज्ञापन


नगरीय पर्यावरण परिषद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र हरबोला बुधवार दोपहर अपनी कार से गनर के साथ दिल्ली से अल्मोड़ा लौट रहे थे। एनएच 09 पर जैसे ही उनकी कार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटूटा कट पर पहुंची तो पीछे से अज्ञात कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर से उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही घूम गई और पीछे से आ रहे डंपर से टकरा गई।

दुर्घटना में कार सवार हरबोला, उनके गनर और ड्राइवर बाल बाल बच गए। उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर मौके पर पहुंच गए और डंपर चालक को पकड़ लिया, लेकिन प्रकाश चंद्र ने डंपर चालक की गलती होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


उनकी कार को पीछे से टक्कर मारने वाला कार चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि हरबोला ने बिना किसी कार्रवाई के ही उसी कार से आगे की ओर रवाना हो गए। उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें