धामी ने कहा, राज्य में देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून लागू किया। तीन वर्षों में राज्य में 18,500 सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी गईं। राज्य में जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया गया।
पांच हजार हेक्टयेर से भी अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। प्रदेश में लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घटिया मानसिकता के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है।