थर्ड इन कमांड सीओ प्रेमनगर रीना राठौर रहेंगी। 10वीं टोली गुलदार दस्ते यानी एटीएस की होगी। परेड के लिए अभ्यास शुरू हो चुका है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस बार परेड में ज्यादातर नए कर्मचारियों को हिस्सा बनाया जा रहा है। करीब 80 फीसदी से अधिक हाल ही में भर्ती सिपाही परेड का हिस्सा बनेंगे।
वीडियो देखकर ढूंढ रहे अपनी खामियां
इस बार अभ्यास की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। इस वीडियो को अभ्यास में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों को दिखाया जा रहा है। ताकि, वह अभ्यास में हुई अपनी कमियां ढूंढकर दूर कर सकें। एसएसपी ने बताया कि इस तरह से सभी कर्मचारी अपना शत प्रतिशत दे सकेंगे।