फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath By-Election: कांग्रेस हाईकमान ने घोषित किया प्रत्याशी, पूर्व विधायक मनोज रावत को मैदान में उतारा

Sun, 27 Oct 2024 03:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath By-Election 2024: दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मनोज रावत को टिकट देने की वकालत की थी। जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पैनल में भेजे गए नामों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
केदारनाथ उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी हाईकमान ने 13 दावेदारों में से मनोज को प्रत्याशी घोषित किया। सोमवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में मनोज रावत नामांकन करेंगे। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता समर्थन में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रत्याशी की घोषणा की। मनोज रावत ने पहली बार 2017 में केदारनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद दूसरी बार 2022 विस का चुनाव हार गए। मनोज 12557 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। उपचुनाव में कांग्रेस ने एक फिर से मनोज पर दांव लगाया है।

Kedarnath By-Poll: कांग्रेस के दिग्गज नेता एकजुट...प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार को घेरा, बोले- जमीनों में हुआ खेल

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत, गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह समेत अन्य नेताओं की पैरवी से मनोज रावत ने टिकट पाने में बाजी मारी।
प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत 28 अक्तूबर नामांकन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत समेत पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें