फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य कर्मचारियों की मुराद पूरी, सेवाकाल में एक बार पदोन्नति में मिल सकेगी छूट, नियमावली जारी

Fri, 28 Mar 2025 10:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नियमावली से राज्य कार्मिकों को पूरे सेवाकाल में एक बार पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ मिलेगा। जिससे राज्य सरकार के हजारों कार्मिक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अधिकारियों, कर्मचारियों को सेवाकाल में एक बार पदोन्नति में शिथिलीकरण नियमावली जारी हो गई है। इस पर कर्मचारी संगठनों ने सरकार का आभार जताया है। धामी कैबिनेट ने तीन मार्च को ये निर्णय लिया था कि राज्य कार्मिकों को पदोन्नति में सेवाकाल में एक बार शिथिलीकरण का लाभ दिया जाएगा। इसकी अलग से नियमावली बनाई गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नियमावली जारी कर दी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि नियमावली से राज्य कार्मिकों को पूरे सेवाकाल में एक बार पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ मिलेगा। जिससे राज्य सरकार के हजारों कार्मिक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह संघर्ष चल रहा था। मौखिक सैद्धांतिक सहमति तो एक वर्ष पूर्व मिल गई थी लेकिन अब कैबिनेट के निर्णय के बाद नियमावली जारी हुई है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

Uttarakhand: जानिए कौन हैं उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन? लंबा प्रशासनिक अनुभव, 5 जिलों के रहे डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने भी नियमावली जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन की हमेशा से ही मांग रही है कि एक बार शिथिलीकरण का लाभ दिया जाए। अब मांग पूरी होने पर सभी कर्मचारी खुश हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें