विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से आइडियाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीआईएमएस एंड आर कॉलेज देहरादून की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। आइडियाथॉन के जरिये युवाओं को 2035 तक एक सतत देहरादून के लिए नवाचारी और व्यावहारिक समाधान प्रस्तावित करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।
सीआईएमएसआर कॉलेज की टीम ने जल-आधारित (ब्लू) और वनस्पति-आधारित (ग्रीन) अवसंरचना को एकीकृत करने पर ध्यान केंद्रित किया। जिससे शहर में पर्यावरणीय गुणवत्ता, शहरी जैव विविधता और जलवायु लचीलापन को बढ़ाया जा सके। कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने कहा, छात्र भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर नवाचार और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेंगे। यह उपलब्धि छात्रों की नवाचार, टीमवर्क और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। टीम में प्रियांशु सिन्हा, भूपेंदर सिंह, आदित्य कुमार, सूरज कुमार, जैनब जैदी शामिल रहे।