फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एसएसबी जवान गणेश को राष्ट्रपति पुलिस पदक, दो नक्सलियों को उतारा था मौत के घाट

Mon, 27 Jan 2020 09:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा/बेड़ीनाग/मजखाली

सार

  • बेड़ीनाग के पांखू बोगाड़ निवासी 21 पैरा स्पेशल फोर्स के कर्नल संजय को बार टू सेना मेडल 
  • मजखाली के हवलदार इंद्र सिंह को मिला सेना मेडल
विज्ञापन
गणेश सिंह राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर बनबसा निवासी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जवान गणेश सिंह राणा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए हैं। उन्हें यह पदक  झारखंड के दुमका में जुलाई 2018 में एसएसबी पर हमला करने वाले दो नक्सलियों को मार गिराने पर दिया गया है।

विज्ञापन


गणेश इन दिनों एसएसबी की 35वीं वाहिनी में झारखंड में तैनात हैं। गणेश को पहले भी महानिदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उनके साथ ही एसी नरपत सिंह, एचसी प्रदीप कुमार एवं भीम सिंह को भी उक्त सम्मान दिया गया है। 

वहीं, बेड़ीनाग के पांखू बोगाड़ निवासी 21 पैरा स्पेशल फोर्स के कर्नल संजय कार्की को बार टू सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। अपने कार्यकाल में उल्लेखनीय ऑपरेशनों और पूरे नॉर्थ-ईस्ट इलाके में अपनी बटालियन के साथ शांति बहाली में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें यह मेडल दिया गया है।
विज्ञापन


इधर, मजखाली के नैनी गांव निवासी हवलदार इंद्र सिंह अधिकारी भी सेना में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सेना मेडल से नवाजे गए हैं। 16 कुमाऊं में बतौर हवलदार तैनात इंद्र सिंह पर्वतारोही भी हैं। वह माउंट एवरेस्ट और  विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू को फतह कर चुके हैं।

विज्ञापन

गणेश को राष्ट्रपति पुलिस पदक दिए जाने से बनबसा में खुशी

जांबाज गणेश सिंह  गणेश थारू जनजाति वर्ग से हैं। उनकी इस उपलब्धि पर थारू जनजाति वर्ग के लोगों के साथ ही क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर यहां एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश त्रिपाठी, बनबसा एसएसबी ई कंपनी के कमांडर पुष्कर सिंह धामी, धनुषपुल प्रभारी नवीन कुमारी, विधायक कैलाश गहतोड़ी, विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक रजवार, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल गुदमी की प्रधान विनीता राणा, देवीपुरा के प्रधान दीपक प्रकाश चंद के अलावा थारू जनजाति के लोगों में खुशी की लहर है।

साधारण परिवार से हैं गणेश
गणेश साधारण परिवार से हैं। उसके पिता स्व. नारायण सिंह यहां ग्लोरियस एकेडमी स्कूल में वाहन चालक थे। बनबसा के पेंटर फार्म में रहने वाले गणेश ने डेविडपेंटर हाई स्कूल से दसवीं एवं शारदा इंटर कॉलेज से बारहवीं की पढ़ाई की। उन्होंने खटीमा स्थित राजकीय हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय से बीए किया। वर्ष 2015 में गणेश ने एसएसबी ज्वाइन की। 

कर्नल कार्की का पूरा परिवार देश सेवा में समर्पित
बेड़ीनाग क्षेत्र के पांखू बोगाड़ निवासी कर्नल संजय सिंह कार्की का पूरा परिवार सेना को समर्पित है। कर्नल संजय ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से पूरी की। इसके बाद उनका एनडीए में चयन हुआ। 21 पैरा स्पेशल फोर्स बटालियन के कमांड के दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय ऑपरेशनों को अंजाम दिया। उनकी बटालियन ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के इलाके में शांति बहाली में योगदान दिया था। यह वही बटालियन है, जिसने वर्ष 2015 में म्यांमार में जाकर एनएससीएन के खिलाफ ऑपरेशन किया था। 26 जनवरी 2020 को कर्नल संजय सिंह कार्की को  बार टू सेना मेडल से सम्मानित किया गया। कर्नल कार्की को वर्ष 2006 में भी आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना मेडल से पुरस्कृत किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें