हादसे में वैन सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चालक सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।
कोतवाल कीर्तिनगर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हादसे में बिजेंद्र सिंह राणा (60) पुत्र तेग सिंह निवासी हरेती ब्रह्मखाल की मौत हुई है। मणिका देवी पत्नी बिजेंद्र सिंह, उनके नाती आदर्श व कल्पना निवासी हरेती ब्रह्मखाल और जवाई मंगल सिंह निवासी खटूखाल घायल हैं। चालक धीरज कुमार निवासी उत्तरकाशी भी घायल है।