फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आंगनबाड़ी केंद्रों में भी लागू होगा विशेष अवकाश, जिलाधिकारियों को निर्देश जारी

Sun, 01 Jan 2023 10:32 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जिलाधिकारियों की ओर से अत्यधिक वर्षा की आशंका, बर्फबारी या किसी आपदा की स्थिति में स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाता है। इसका लाभ आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिल पाता, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चे जाते हैं। 
विज्ञापन
अवकाश - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम को देखते हुए जिलाधिकारियों की ओर से स्कूलों में विशेष अवकाश दिए जाने के प्रावधान में अब आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल होंगे। इस संबंध में शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार के इस फैसले से 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


New Year 2023: जश्न मनाने मसूरी-नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, जाम ने किया परेशान, देखें तस्वीरें

जिलाधिकारियों की ओर से अत्यधिक वर्षा की आशंका, बर्फबारी या किसी आपदा की स्थिति में स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाता है। इसका लाभ आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिल पाता, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चे जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सचिव व निदेशक महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरीश चंद सेमवाल ने निर्देश जारी कर कहा कि अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों, विभागीय भवनों या सार्वजनिक भवनों में संचालित हो रहे हैं। भविष्य में मौसम संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए स्कूलों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश का आदेश एक साथ पारित किया जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें