एसओपी में प्रशिक्षण के लिए स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्र जमा करना होगा। प्रशिक्षण के समय खेल की टी-शर्ट, नेकर, स्पोर्ट्स शूज, मौजा पहनकर आना होगा। शरीर पर किसी प्रकार कोई टैटू या अप्राकृतिक स्थायी निशान गुदा नहीं होना चाहिए।
उत्तराखंड की शानदार सैन्य परंपरा रही है, यहां के प्रत्येक परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में जाता है। इसीलिए सरकार अग्निवीर भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों को सेवाकाल के बाद सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री