सूचना पर देवखाल के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अंबुज और अनीता को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर चमोली और पोखरी थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। जिला अस्पताल के डॉ. दीपक नेगी ने बताया कि अनीता ने रात साढ़े आठ बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, आंशिक रूप से झुलसे अंबुज का इलाज चल रहा है।
चमोली कोतवाली के निरीक्षक अनुरोध व्यास ने बताया कि हादसे में दंपती और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा जिला अस्पताल में भर्ती है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कार में फंस गया शव
अनंत कार में फंस गया था जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। देर शाम तक अनंत का जला शव कार के अंदर ही फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव निकालने को कटर का प्रयोग किया जा रहा था।