फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में एकमात्र कमाने वाला बेटा हुआ शहीद, उसके कमरे में लिखा था 'माई लाइफ इज आर्मी'

Mon, 03 Dec 2018 11:55 AM IST
अमित उप्रेती, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
शहीद जवान सूरज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के राजौरी में माइन ब्लास्ट की चपेट में आने से शहीद हुए अल्मोड़ा जिले के भनोली तहसील के पालड़ी गांव के शहीद 8 कुमाऊं रेडीमेंट के जवान लांस नायक सूरज सिंह घर में एकमात्र कमाने वाले थे।

विज्ञापन


नया घर बनाने के लिए सूरज ने अपने पिता को पैसे भी दिए थे। सूरज के छुट्टी में आने के दौरान नया घर बनकर तैयार भी हो गया था।

सूरज की कमाई से ही घर का खर्चा चल रहा था। सूरज के पिता की भनोली में एक छोटी सी दुकान है।

 

सूरज के शहीद होने के बाद से पूरा गांव स्तब्ध

इन छुट्टियों में सूरज से गांव वालों ने पूछा भी था कि शादी कर रहे हो क्या। तब सूरज ने कहा था अभी मेरी बहन की शादी होनी है उसके बाद अपनी शादी के बारे में सोचूंगा।

गांव वालों को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि सूरज उनके बीच नहीं रहा।  आज  के जवान सूरज के शहीद होने के बाद से पूरा गांव स्तब्ध है।

वर्ष 2014 में कुविवि एसएसजे परिसर में बीए की पढ़ाई के दौरान सूरज ने लोअर मालरोड में किराए पर कमरा लिया था।

 

सूरज के दादा भी सेना में रह चुके 

सूरज के पिता 51 वर्षीय नारायण सिंह ने बताया कि सूरज ने तब अपने कमरे की दीवार पर माई लाइफ इज आर्मी भी लिखा था।

आर्मी में जाने का शौक उसे बचपन से था। पढ़ाई के दौरान सूरज अल्मोड़ा में रोज सुबह शाम दौड़ भी लगाता था।  

सूरज के दादा स्व. हरसिंह भाकुनी आनरेरी कैप्टन रह चुके हैं। उन्होंने सन 1971 में भारत-पाक युद्ध भी लड़ा था।
विज्ञापन

गांव का दूसरा लाल है जो शहीद हुआ

सूरज के पिता ने बताया कि दादा से ही उन्हें देश सेवा की प्रेरणा मिली। पालड़ी गांव में 70 से 80 परिवार रहते हैं। जिनमें भाकुनी परिवार के साथ से आठ लड़के सेना में हैं और देश सेवा कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2000 के आसपास पालड़ी गांव के रमेश सिंह सिंगवाल भी देश सेवा में डयूटी के दौरान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें