विस अध्यक्ष प्रेेमचंद अग्रवाल, मेयर अनिता ममगाईं, गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भगतराम कोठारी, पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवाण,जीएमवीएन के उपाध्यक्ष केके सिंघल, सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल, कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आरके सकलानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, महंत विनय सारस्वत, हिमांशु बिजल्वाण, संसंजय शास्त्री, दीप चमोली, नंदकिशोर जाटव, प्यारेलाल जुगरान, शुभम सारस्वत, चित्रमणी देशवाल, ज्योति सजवाण, सुधीर राय, जयेंद्र रमोला, एसडीएम वरुण चौधरी, सतीश जोशी आदि उपस्थित रहे।
फौज में जाकर अफसर बनेगी दित्या
जैसे ही शहीद राकेश डोभाल का शव घर पहुंचा तो उनकी दस वर्षीय पुत्री दित्या ने बीएसएफ के जवानों से कहा कि तुम मेरे पापा के साथ बॉर्डर पर सेवा करते हैं। दित्या ने कहा कि वह बड़ी होकर फौज जाकर देश की सेवा करेगी, अपनी पापा की शहादत का बदला लेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी परिजनों से मुलाकात की
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शहीद राकेश डोभाल के घर गणेश विहार गंगानगर में जाकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की कार्रवाई को गलत बताया। उनके साथ कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
शहीद की अंतिम यात्रा में शिक्षा मंत्री भी हुए शामिल
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय पूर्णानंद घाट पर शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शिक्षामंत्री ने शहीद को पुष्पचक्र भेंट किया। शिक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की नापाक हरकत को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सीमा पर पाकिस्तान की ओर से कार्रवाई की जा रही उसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा के दौरान भारी जनसैलाब उमड़ा था। इस दौरान पुलिस की ओर से बाजार में आने वालों को डायवर्ट किया गया था।
रामझूलाल की ओर से आने वाले वाहनों को देहरादून रोड, हीरालाल रोड, परशुराम चौक से हरिद्वार रोड पर निकाला गया। वहीं आईडीपीएल की ओर से आ रहे वाहनों को भी हीरालाल मार्ग तिलक रोड पर निकाला गया। बाजार में व्यापारियों ने शहीद की अंतिम यात्रा के गुजर जाने के बाद ही दुकानें खोली।
गेट और स्मारक बनाएगी प्रदेश सरकार
विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि वे शहीद के परिजनों सें बात करेंगे, और शहर में शहीद राकेश डोभाल के नाम से गेट और शहीद स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने बजट भी स्वीकृत कराया जाएगा। पाकिस्तान की ओर से की गई हरकत को उन्होंने बेकार बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
दुर्गा शक्ति मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
श्रीदुर्गा शक्ति मंदिर समिति तिलक रोड की ओर से अमर शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि दी। संस्था के अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने कहा की अमर शहीद की शहादत को मंदिर समिति शत शत नमन करती है।
श्रद्धांजलि सभा में कहा गया कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस अवसर पर रमन नारंग, ज्योति शर्मा, जितेंद्र आनंद, पंकज चावला, सतीश कक्कड़, अमृतलाल नागपाल, मुनीश छाबड़ा राजेश रावल, प्रदीप कोहली, धीरज कथूरिया, अनिल विरमानी आदि मौजूद थे।