ओलावृष्टि से गेहूं और मसूर की फसल को नुकसान
पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि एवं बारिश से गेहूं और मसूर की फसल को नुकसान पहुंचा है। फसल के तैयार होते ही ओलावृष्टि और बारिश होने से किसान परेशान हैं। बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में हल्के बादल छाए रहे। डीडीहाट में गरज के साथ बारिश हुई। ओगला, नारायण नगर और चर्मा में ओलावृष्टि हुई। थल कस्बे में गरज के साथ बारिश और कुछ हिस्सों में हल्की ओलावृष्टि हुई। अस्कोट में धूप बारिश और हल्के ओले पड़े। गंगोलीहाट और गणाई गंगोली में सुबह से बादल छाए रहे।
बर्फ से सराबोर इन वादियों की तस्वीरें अप्रैल में कराएंगी जनवरी जैसी ठंड का एहसास
जौलजीबी में तेज हवाएं चलीं। इसके बाद गरज, चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। नाचनी में सुबह से जमकर बारिश हुई। बारिश एवं ओलावृष्टि से मसूर, गेहूं, जौ और मटर की फसल को नुकसान हुआ है। किसान हीरा बल्लभ का कहना है कि बे-मौसम बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।