फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: केदारनाथ धाम में जमी करीब पांच फीट बर्फ, तापमान -16 डिग्री, जवानों ने ऐसे साफ किया रास्ता

Wed, 28 Jan 2026 02:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Uttarakhand Snowfall: केदारनाथ धाम में बीते दो दिनों से बर्फबारी जारी थी। आज सुबह मौसम खुलने पर जवानों ने धाम में बर्फ हटाने का काम किया।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा केदार की नगरी में शीतकाल के दौरान प्रकृति की कठिन चुनौतियों के बीच उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान धाम की कड़ी सुरक्षा में लगे हुए हैं। जहां धाम में तापमान-16 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, इन कठिन परिस्थितियों में भी आईटीबीपी और पुलिस के जवान अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को जारी बर्फबारी के बाद बुधवार को जब मौसम खुला और बर्फबारी बंद हुई तो जवानों ने पांच फीट ऊंची बर्फ को हटाकर बाधित संपर्क मार्गों को खोला। इसके साथ ही जवान अपने बैरक के आसपास भी बर्फ हटाकर उसे साफ कर रहे हैं।

Weather: मसूरी समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, यमुनोत्री हाईवे बंद, तेज बारिश और एवलांच की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कम ऑक्सीजन के बावजूद, जवानों का मनोबल ऊंचा बना हुआ है। फिलहाल केदारनाथ धाम में पुलिस के चार और आईटीबीपी के 30 जवान मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें