ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के कारण बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, पाखी, हेलंग सहित कई जगहों पर खस्ता हालत में पहुंच गया है, जिससे आम वाहनों के साथ ही सेना के वाहनों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी के बाद से चीन सीमा क्षेत्र में सेना के ट्रकों की आवाजाही भी बढ़ गई है। इन ट्रकों में सेना के जवानों के साथ ही अन्य जरूरी सैन्य सामग्री ले जाई जा रही है। प्रत्येक दिन भूस्खलन क्षेत्रों में सेना के वाहन फंस रहे हैं, जिससे जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।