नायब तहसीलदार ने बताया कि दुर्घटना में धनीलाल (32) पुत्र चंद्री लाल ग्राम धुलेट (जुनेर), भगत लाल (45) पुत्र मटरू लाल ग्राम सिलकोटी, हरिलाल (42) पुत्र मंगसीरू लाल ग्राम ताला (सिलकोटी) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
जबकि चालक देवेंद्र लाल (22) पुत्र दरवानी लाल ग्राम धुलेट (जुनेर) को सीएचसी नारायणबगड़ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।