शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद कोटीकॉलोनी घाट पर उनका सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। हादसे में छह लोगों की मौत पर क्षेत्र के ग्राम नेरी, बरनू, तिखोन और भमोरीखाल आदि गांवों के लोग गहरे सदमे में हैं।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को दो-दो लाख मुआवजा देने की मांग की। वाहन दुर्घटना पर जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत, मूर्ति सिंह नेगी, रामचंद्र खंडूड़ी, शैला देवी गुसाईं, सोबत सिंह पंवार और पवन रावत आदि ने शोक जताया।
उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने बौराड़ी अस्पताल में भर्ती घायलों की कुशलक्षेम पूछी और डाक्टरों को घायलों का ठीक से उपचार करने के निर्देश दिए।