प्रदेश में स्थापित होंगे दो साहित्य ग्राम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश में दो साहित्य ग्राम स्थापित किए जाएंगे। जिसमें एक गढ़वाल और एक कुमाऊं मंडल में होगा। जिनमें साहित्यकारों के लिए आवासीय सुविधा, संगोष्ठी कक्ष एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान के तहत साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों को पांच लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है। समारोह में भाषा मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, सचिव नीरज खैरवाल, भाषा संस्थान की निदेशक जसविंदर कौर, दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल आदि मौजूद रहे। संचालन प्राचार्य डॉ सुशील उपाध्याय ने किया।