फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand SIR: शिक्षकों की तीन जगह ड्यूटी से असमंजस, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कहा, करेंगे आंदोलन

Thu, 04 Jun 2026 08:26 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एसआईआर में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। कई शिक्षकों की तीन-तीन जगह ड्यूटी लगाए जाने पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने इसे अव्यवहारिक  बताया।  उन्होंने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी कार्यस्थल से न सिर्फ 50 से 60 किलोमीटर दूर लगा दी गई है, बल्कि कुछ ऐसे भी मामले हैं, जिसमें एक शिक्षिका की तीन जगह ड्यूटी लगाई गई है। इससे शिक्षकों के सामने इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी है कि वे जाएं तो कहां जाएं।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा के मुताबिक प्रदेश में इन दिनों शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां हैं, छुट्टी के बावजूद अधिकतर शिक्षकों की एसआईआर में ड्यूटी लगा दी गई है। इसमें कुछ शिक्षकों की कार्यस्थल से जहां 50 से 60 किलोमीटर दूर ड्यूटी लगाई गई है, वहीं, कुछ की तीन-तीन जगह ड्यूटी लगाए जाने से उनमें असमंजस की स्थिति बनी है। कुछ शिक्षक, शिक्षिकाओं की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी से उनके लिए सभी जगह जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

यह है प्रकरण

जिले में एक शिक्षिका की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दीपनगर में बीएलओ के साथ ड्यूटी लगाई गई है। इसी शिक्षिका की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ ही कैंट विधानसभा क्षेत्र में दो जगह ड्यूटी लगी है। कुछ अन्य के साथ ही इसी तरह की स्थिति बनी है, जिससे शिक्षक हैरान हैं। शिक्षकों का कहना है कि देहरादून तहसील कार्यालय से इस तरह की गड़बड़ी की गई है। कार्यालय से मनमर्जी से कुछ के नाम जोड़े गए हैं, तो कुछ के हटाए गए हैं। जबकि कुछ की दो से तीन जगह ड्यूटी लगा दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Rahul Gandhi: चार साल बाद उत्तराखंड दौरा, कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम और अंकित भंडारी घर हैं जा सकते

यह शिक्षकों के साथ उत्पीड़न है, आठ जून को शिक्षक सचिवालय कूच करेंगे, जिसमें इस प्रकरण को प्रमुखता से उठाया जाएगा। - विनोद थापा, प्रांतीय अध्यक्ष, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें