फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: चुनाव आयोग BLO को देगा एक महीने के मोबाइल रिचार्ज का पैसा, एप से करेंगे गणना फॉर्म को डिजिटलाइज

Sun, 07 Jun 2026 11:28 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में 11,733 बूथ लेवल ऑफिसर तैनात हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बीएलओ को मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए आयोग की ओर से 350 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के मोबाइल में एक माह का रिचार्ज के लिए भुगतान करेगा। यह भुगतान इसलिए किया गया है क्योंकि बीएलओ को एसआईआर का गणना प्रपत्र बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटलाइज करना है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 11,733 बूथ लेवल ऑफिसर तैनात हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बीएलओ को मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए आयोग की ओर से 350 रुपये का भुगतान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी बीएलओ को भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए  शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएलओ आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे। इस एक माह में बीएलओ मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना प्रपत्रों को बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटलाइज करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में बीएलओ को मोबाइल डाटा प्लान की कमी न आए, इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक माह के मोबाइल रिचार्ज प्लान के लिए धनराशि देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन भी भर सकेंगे एसआईआर फॉर्म
आप चाहें तो बीएलओ के इंतजार के बजाए वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर ईसीआई नेट मोबाइल एप के लिंक पर क्लिक करके अपने मोबाइल में एप इंस्टॉल कर लें। इसके माध्यम से अपना एसआईआर फॉर्म खुद भरकर अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसी वेबसाइट पर एसआईआर फॉर्म भरने का लिंक भी मिलेगा। इस पर क्लिक करेंगे तो आपका वोटर आईडी कार्ड नंबर मांगेगा। इसे भरकर दे देंगे तो नया पेज खुलेगा, जिस पर राज्य चुनना होगा और वर्तमान में जो वोटर आईडी कार्ड नंबर है, वह देना होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। उत्तराखंड के लिए यह लिंक आठ जून से काम शुरू कर देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें