प्रशांत के इस ट्वीट पर विकास और उनके परिवार के सदस्यों ने भी आपत्ति जताई। विकास ने कहा, हम उत्तराखंडी हैं और वह अपनी बेटी के साथ इस तरह से अक्सर गुनगुनाते हैं।
उत्तराखंड की एक गायिका पर किए ट्वीट को लेकर अधिवक्ता प्रशांत भूषण ट्वीटर (एक्स) यूजर के निशाने पर आ गए। दरअसल भूषण ने अपने ट्वीट में उत्तराखंड की गायिका शिकायना मुखिया और उनके पिता विकास मुखिया को कुकी और मैतई समुदाय का बता दिया। इस पर ट्वीटर यूजर्स ने नाराजगी जताई, जबकि विकास मुखिया ने भूषण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने डीजीपी से भी मुलाकात कर उन्हें एक पत्र भेजा।
विज्ञापन
दरअसल प्रशांत ने बीते रविवार को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने शिकायना और उनके पिता के गाए एक गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि कितना प्यारा और सुरीला.. हम पहले इंसान हैं। बाकी काल्पनिक है। उसमें से एक कुकी है और दूसरी तपती हुई मणिपुर की मैतेई है। विविधता और प्रेम की सुंदरता...। उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने उन्हें तथ्य जांचने की हिदायत दी। जबकि कई लोगों ने लिखा यह दोनों पिता-पुत्री हैं।
प्रशांत के इस ट्वीट पर विकास और उनके परिवार के सदस्यों ने भी आपत्ति जताई। विकास ने कहा, हम उत्तराखंडी हैं और वह अपनी बेटी के साथ इस तरह से अक्सर गुनगुनाते हैं। वह भूषण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा और बताया कि प्रशांत ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह और उनकी बेटी हैं। बता दें कि शिकायना ने कई रियलिटी शो और प्रतियोगिताओं में अपनी मधुर आवाज की प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों के दिल में एक पहचान बनाई है। वह देहरादून की रहने वाली हैं।