फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand@25: प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के मेलों का किया जिक्र, 'एक जिला, एक मेला' का दिया मंत्र

Sun, 09 Nov 2025 10:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पीएम मोदी ने कहा कि यहां के मेले बहुत जीवंत है, बागेश्वर का उत्तरायणी, जौलजीबी, नंदादेवी, देवीधुरा का मेला और बटर फेस्टिवल में यहां की आत्मा बसती है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह में एक जिला, एक मेला का मंत्र दिया। साथ ही उन्होंने पांच से सात वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छिपी हुई संभावनाओं के विस्तार पर फोकस करने की जरूरत है। हरेला, फूलदेई, भिंटौली, जैसे त्योहार का हिस्सा बनने के बाद पर्यटक इसको हमेशा याद रखते हैं।

यहां के मेले बहुत जीवंत है, बागेश्वर का उत्तरायणी, जौलजीबी, नंदादेवी, देवीधुरा का मेला और बटर फेस्टिवल में यहां की आत्मा बसती है। यहां के स्थानीय मेला, पर्वों को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए एक जिला, एक मेला जैसा कोई अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand@25: पीएम मोदी ने यूसीसी, धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर सीएम की पीठ थपथपाई, कहा-सरकार ने पेश की मिसाल



उत्तराखंड वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर लोकप्रिय हो रहा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड वेडिंग डेस्टीनेशन के तौर पर लोकप्रिय हो रहा है। वेडिंग इन इंडिया अभियान चल रहा है। उत्तराखंड को अपने यहां भी उसी तरह आलीशान सुविधाओं के साथ पांच से सात वेडिंग डेस्टिनेशन को विकसित करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें