लोकल नेटवर्क से जोड़ने की सलाह
प्रधानमंत्री ने राज्य के ध्यान, आश्रम और योग के केंद्र हैं, उनको लोकल नेटवर्क से जोड़ने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि देश- विदेश से लोग वैलनेस के लिए आते हैं। यहां की जड़ी- बूटियां आयुर्वेदिक औषधि की मांग तेजी से बढ़ रही है। 25 वर्षों में आयुर्वेदिक योग, वैलनेस क्षेत्र में शानदार प्रगति की है। अब हर विधानसभा में योग केंद्र, नेचुरोपैथी संस्थान, होम स्टे का एक कंपलीट पैकेज की दिशा में सोच सकते हैं। फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, आर्गेनिक प्रोडक्ट के लिए एमएसएमई को सशक्त करने की जरूरत है।
अदभुत विकास यात्रा
प्रधानमंत्री ने कहा कि अदभुत विकास यात्रा है। जब राज्य बना था, तो बजट छोटा था। आय के स्रोत कम थे। जरूरत केंद्र की सहायता से पूरी होती थी। अब तस्वीर बदल चुकी है। पहले राज्य बना तो बजट चार हजार करोड़ था, जो अब एक लाख करोड़ से अधिक हो चुका है। वैक्सीन की कवरेज बढ़ी है। सड़क की लंबाई बढ़ी है, बिजली का उत्पादन बढ़ा है। कहा कि राज्य में कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। ऐसे में 12 महीनें के टूरिज्म की तरफ बढ़ना चाहिए।