लॉकडाउन के चलते सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए पूजा अर्चना के साथ कपाट आज प्रातः साढ़े पांच बजे खोले गए। दोपहर मे समेश्वर देवता शनिदेव की डोली मंदिर परिसर में आकर खुशहाली-समृद्धि का आशीर्वाद देगी।
गांव खरसाली में मां यमुना के भाई शनि महाराज का पांच मंजिला प्राचीन मंदिर है। ग्रामीण शनि महाराज को समेश्वर देवता के नाम से पुकारते हैं। हर वर्ष शीतकाल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, जो बैसाखी के पावन पर्व पर खोले जाते हैं।