फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पूर्व पीसीसीएफ की ओर से सितंबर, अक्तूबर में किए गए तबादले निरस्त

Tue, 03 Nov 2020 11:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शासन ने जारी किया आदेश, शून्य सत्र में कार्मिक से अनुमति न लेने को बनाया आधार
  • वन मंत्री ने सोमवार को जताई थी तबादलों पर आपत्ति
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सेवानिवृत्त हुए प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) जयराज की ओर से सितंबर और अक्तूबर में किए गए सभी तबादलों को शासन ने निरस्त कर दिया है। मंगलवार को प्रमुख वन सचिव आनंद वर्द्धन की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि जयराज की ओर से कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को बताए बिना ही तबादले कर दिए गए थे। अगस्त में ही आदेश जारी कर कहा गया था कि शून्य सत्र में बिना कार्मिक की अनुमति के तबादले न किए जाएं। ऐसे में सितंबर और अक्तूबर के तबादले निरस्त किए गए हैं।

सोमवार को इन तबादलों पर वन मंत्री हरक सिंह ने भी सवाल उठाया था। उनका कहना था कि तबादलों को निरस्त किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख सचिव वन को आदेश दे दिया गया है। प्रमुख सचिव वन आनंद वर्द्धन का कहना था कि तबादले नियम विरुद्ध हुए तो निरस्त होंगे। 
विज्ञापन


वन मंत्री को भी नहीं थी जानकारी
पूर्व पीसीसीएफ जयराज की ओर से किए गए तबादलों की जानकारी वन मंत्री हरक सिंह को भी नहीं थी। जयराज 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हुए और इससे कुछ समय पहले हुई बैठक में हरक सिंह ने पूछा भी था कि ये तबादले किस आधार पर हुए, लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं मिला था।

इसके बाद इस मामले की शासन से शिकायत की गई थी। वन विभाग के कई अधिकारी अभी तक यही नहीं समझ पाए हैं कि ये तबादले हैं कौन-कौन से। माना जा रहा है कि कार्बेट और राजाजी सहित अन्य स्थानों से वन क्षेत्राधिकारियों सहित अन्य के तबादले किए गए थे। दूसरी ओर तबादलों को निरस्त करने में शासन ने भी खासी तेजी दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें