फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: वरिष्ठ पत्रकार और राज्य आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन,एम्स में ली अंतिम सांस

Wed, 15 Apr 2020 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा का एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया है। उन्हें 12 अप्रैल को गैरसैंण से हेली रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश लाया गया था। आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा (64 वर्ष) को बीती 12 अप्रैल को गंभीर हृदयाघात हुआ था, जिसके बाद उन्हें स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया।

विज्ञापन


गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार की मदद से उन्हें हेली रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश लाया गया था। एम्स में उसी दिन एंजियोग्राफी के बाद उनकी एंजियोप्लास्टिक कर दो स्टंट डाले गए थे। उनके हृदय में दो गंभीर ब्लॉकेज हो गए थे।

ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने उन्हें 48 घंटे की लिए गहन चिकित्सकीय देख-रेख में रखा था। उनकी हालत में खासा सुधार भी हुआ था। वह बीते रोज से वह आहार भी ले रहे थे। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरीश थपलियाल ने बताया कि बुधवार को दोपहर में करीब 1:30 बजे उन्होंने भोजन किया।
विज्ञापन


सायं करीब तीन बजे अचानक फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जांच के लिए ले जाया गया। मगर, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनकी पत्नी भी उनके साथ थीं। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास गैरसैंण ले जाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें