ई-ऑफिस पर सरकारी कामकाज
अपर मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा, इस मसले पर शीघ्र मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक कराने के निर्देश दिए। कहा, सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस के माध्यम से ही कामकाज होना चाहिए। उन्होंने भू-अभिलेख व अन्य शासकीय अभिलेखों के डिजिटाइजेशन की जानकारी ली। बताया गया कि इस कार्य को पूरा होने में अभी दो वर्ष लगेंगे।
13 स्वरोजगार केंद्र बनें, सुविधाओं से होंगे लैस
अधिकारियों ने स्वरोजगार केंद्रों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया, प्रदेश के 13 इम्प्लाइमेंट केंद्रों को स्वरोजगार केंद्रों के रूप में भी विकसित किया जा रहा है और इन स्वरोजगार केंद्रों को लाईब्रेरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि सुविधाओं से आच्छादित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...धोखा: ‘मेरा पति समलैंगिक है, रात को लगाता है लिपस्टिक-नेल पॉलिश...’, युवती बोली- संस्कारी लड़का निकला ऐसा
इस साल 250 पंचायत भवन बनाए जाएंगे
बैठक में पंचायत राज अधिकारियों ने बताया, इस वर्ष 250 पंचायत भवनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इस पर अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि इसका पूरा एक्शन प्लान बनाकर उपलब्ध कराया जाए। बैठक में पुस्तकालयों, विज्ञान व नवाचार केंद्रों, इंडोर व ओपन स्टेडियम, मुख्यालयों में आडिटोरियम और संस्कृति केंद्रों की स्थापना की समीक्षा की गई।